April 28, 2024

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी, बीते 24 घंटे में आए 18 हजार नए मामले

New Delhi/Alive News : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले दो दिन में काफी कमी देखने को मिली है। वहीं आज बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक दिन में 18 हजार नए मामले सामने आए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रिवकरी रेट 98.15% पहुंच गया है। यानी स्वस्थ होने वालों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह फीसदी मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं कोरोना के खिलाफ आज का दिन भारत के लिए सबसे अहम है। भारत ने 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाने का डोज पूरा कर इतिहास रच दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 1 लाख 78 हजार 831 एक्टिव केस आए हैं, जो करीब आठ महीने बाद सबसे कम है। जबकि 3 करोड़ 64 लाख 28 हजार 541 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 81 लाख 94 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।