May 6, 2024

कोरोना संक्रमित मराजों की संख्या पहुंची 4000 के पार, 10 मरीजों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना के बढ़ते मामले फिर लोगों को डराने लगे है। तीन माह बाद फिर कोरोना के मामले 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के 4041मामले आए। जबकि 10 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस बढ़े हैं।