March 7, 2026

डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक का प्री-आरडी कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब में आयोजित दस दिवसीय प्री–रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) कैंप में डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक अंकित कापरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित शिविर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान सहित आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 200 चयनित स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय का विकास करना तथा उन्हें आगामी रिपब्लिक डे कैंप के लिए तैयार करना था। कैंप के दौरान स्वयंसेवकों ने नियमित परेड, ड्रिल अभ्यास में भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
डी.ए.वी. शताब्दी कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने अंकित कापरी के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। एनएसएस बॉयज़ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ढुल और एनएसएस गर्ल्स प्रोग्राम ऑफिसर सुश्री कविता शर्मा ने भी उनकी सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की।
यह शिविर क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान के निर्देशन तथा चितकारा विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. नीलम के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। हरियाणा टीम के समन्वय के लिए प्रोग्राम ऑफिसर चंद्र शेखर दागर और डॉ. अनुराधा भी उपस्थित रहे।
अंकित कापरी की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्शों सेवा, एकता और अनुशासन को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।