March 7, 2026

सीही सरकारी स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, अशोक गोयल बने मुख्य अतिथि

Faridabad/Alive News: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीही सेक्टर-8 में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भाई अशोक गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयप्रकाश वैष्णव और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार ने मुख्य अतिथि अशोक गोयल तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं समाजसेवी विष्णु मलिक सरपंच का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि अशोक गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना को मजबूत करता है।
प्राचार्य डॉ. वैष्णव और कार्यक्रम अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह सात दिवसीय शिविर है, जिसमें छात्राएँ स्वच्छता अभियान, समाजसेवा और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

कार्यक्रम में सत्ते, कमलेश शर्मा, निशा, भुवनेश्वर सहित सभी अध्यापकगण और गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।