March 11, 2026

अब एफएमडीए शहरवासियों को अंगदान के लिए करेगा जागरूक

Faridabad/Alive News : महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) अब शहरवासियों को अंगदान के प्रति जागरूक करेगा। एफएमडीए के ब्लड डोनेशन के लिए बनाए गए पोर्टल पर लोगों को सभी जानकारियां मिल जाएगी। इस पोर्टल से सरकारी व निजी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। अस्पतालों में लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन कर सके।

जिले में अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता का अभाव है। अस्पतालों में सड़क दुर्घटनाओं व ब्रेन डेड मरीजों के कई बार परिजन अंगदान करना चाहते हैं। इसमें आंख, गुर्दा, फेफड़े व शरीर के अन्य जरूरी अंग शामिल होते हैं, लेकिन शहर में कोई केंद्रीयकृत व्यवस्था न होने के कारण परिजनों को चक्कर लगाने पड़ते हैं।

सिविल अस्पताल बीके में इसके लिए व्यवस्था है। यहां लंबी-चौड़ी प्रक्रिया से मृतक के परिजनों को गुजरना पड़ता है। कुछ संस्थाएं भी अंगदान के लिए कार्य कर रही हैं। इनकी लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को समय पर अंग नहीं मिल पाते, जिससे की किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सके। इसे देखते हुए एफएमडीए ने सभी संस्थाओं को एक पोर्टल पर लाने का निर्णय लिया और इन्हें एफएमडीए की वेबसाइट fmda.haryana.gov.in से जोड़ा गया है। इसमें सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को भी जोड़ा गया। इस पर अंगदान के लिए अधिकृत संस्थाओं व अस्पतालों को कंप्यूटर पर एक क्लिक पर देखा जा सकता है। लोग स्वयं भी विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
लोगों को साझा मंच मिलेगा