May 2, 2024

कांग्रेस महासचिव ने चुनाव से पहले हनुमान मंदिर में माथा टेका

Lucknow/Alive News : कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक भी करेंगी। रायबरेली के रास्ते में लखनऊ रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें, कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में रहना जरुरी है। प्रियंका गांधी ने पुजारी से वादा किया कि अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी।