March 10, 2026

दुष्कर्म के मामले में महिला थाना एनआईटी की पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शादी का झांसा देकर महिला सेदुष्कर्म के मामले में महिला थाना एनआईटी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि महिला थाना एनआईटी में एक लडकी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि आरोपी शैलेन्द्र उसको शादी का झांसा देकर उसके गांव से फरीदाबाद ले आया था और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस शिकायत पर महिला थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शैलेन्द्र निवासी बडी भेडी, हमीरपुर उ.प्र. को उसके गांव बडी भेडी से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ फरीदाबाद लेकर आया और उसको फरीदाबाद में एक किराये के मकान पर रखा और शादी करने का लोभ देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे यहीं छोड़कर अपने गांव वापस चला गया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।