September 16, 2026

भाजपा के साथ निषाद पार्टी का गठबंधन फाइनल, यूपी में 15 विधानसभा सीटों पर लड़ेगें चुनाव

Lucknow/Alive News : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन फाइनल है। उत्तर प्रदेश में भाजपा से विधान परिषद सदस्य और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने रविवार को इसकी घोषणा की।

मिली जानकारी के अनुसार निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सीटों को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक उन निर्वाचन क्षेत्रों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दिल्ली में अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं मिलेंगे, जहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

भाजपा के साथ गठबंधन में लडऩे के लिए निषाद पार्टी को 15 सीटें (403 सीटों में से) मिली हैं। सीटें फाइनल है। इनमें अधिकांश सीटें पूर्वांचल में हैं और कुछ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भी हैं।