Faridabad/Alive News: रविवार की सुबह एक उन्नीस वर्षीय युवक की बाइक राइडिंग के दौरान एक्सीडेंट में मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए बी. के अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक का नाम रितिक (उम्र 19) है। वह गांव मुजेड़ी सेक्टर-70 में रहते हैं। रितिक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार की सुबह रितिक अपने दोस्तों को साथ अलग – अलग बाइक से राइडिंग के लिए निकला था। वह जैसे ही गुरुग्राम रोड पर पहुंचा तो उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से उनके पास फोन आया था कि रितिक का एक्सीडेंट हो गया है। पाली चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और शव को पोस्टमोर्टम के लिए बीके मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

