Faridabad/Alive News: करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खासतौर पर पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं अपने पहले व्रत को यादगार बनाने के लिए मेहंदी, साड़ी, चूड़ियों और साज-सज्जा के सामान की खरीदारी में जुटी हैं।
करवाचौथ के त्योहार को लेकर नवविवाहित महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। महिला अपने पहले करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए बाजारों में जाकर सोलह श्रृंगार चूड़ी,सिंदूर, बिंदी, बिछिए, साड़ी, नाखुनी, आलता और मेहंदी आदि की खरीदी कर रही है। करवाचौथ पर सुंदर दिखने के लिए महिला ब्यूटी पार्लर में जाकर फेशियल, आइब्रो और अपने हाथों में मेहंदी लगवा रही है। कई महिलाएं तो अपने पति को करवाचौथ का गिफ्ट देने लिए सोने और चांदी की खरीदी कर रही है।
क्या कहना है महिलाओं का

करवाचौथ मेरे वैवाहिक जीवन का सबसे पवित्र व्रत है। यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। पूरे दिन व्रत रखना मुश्किल जरूर होता है, लेकिन जब पति मुस्कुराते हुए पानी पिलाते हैं, तो सारी मुश्किलें दूर हो जाती है।
- – अर्चना, मीठापुर

करवाचौथ मेरे लिए बहुत खास दिन है। यह सिर्फ पति की लंबी उम्र का व्रत है। इस दिन महिलाओं को अपने पति और मायके से काफी सारे गिफ्ट मिलते है और यह मेरा पहला व्रत है तो मैं गिफ्ट लेने के लिए बहुत उत्सुक हुं।
- मुस्कान, ओखला

