March 7, 2026

फरीदाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

Faridabad/Alive News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फरीदाबाद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषणा प्रांत प्रमुख खेलो भारत एवं विभाग प्रमुख फरीदाबाद डॉ. आजाद भड़ाना ने की।

नई टीम में प्रमुख पदाधिकारियों के रूप में नगर अध्यक्ष बल्लभगढ़: डॉ. अमित हुडा, नगर मंत्री बल्लभगढ़: पवन, 

खेलो भारत नगर संयोजक बल्लभगढ़: गौरव तेवतिया, 

नगर अध्यक्ष फरीदाबाद: प्रो. विशाल, नगर मंत्री फरीदाबाद: विजयवीर, सह मंत्री: जतिन, खेलो भारत संयोजक: अर्णव सिंह गौड़, नगर अध्यक्ष एन.आई.टी.: निशांत, नगर मंत्री एन.आई.टी.: मनीष भड़ाना, सह मंत्री: सत्यम, नगर मंत्री तिगांव: अंशुल नागर, सह मंत्री: लोकेश कुमार, खेलो भारत संयोजक: तनुज।

इस मौके पर डॉ. आजाद भड़ाना ने कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ छात्र हितों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगातार आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने नई टीम को संगठन के प्रति समर्पण, सेवा और अनुशासन से कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभाग संयोजक दीपक भारद्वाज, प्रांत विश्वविद्यालय सह संयोजक दिव्यांशु यादव, प्रांत संयोजक सोशल मीडिया रवि पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।