Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी पर्वतीय कॉलोनी ने कैंची से हमला करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, महेश चंद, निवासी पर्वतीय कॉलोनी ने शिकायत दी कि करीब चार महीने पहले उसका अपने भतीजे मुकेश से झगड़ा हुआ था। 28 अगस्त को जब वह अपना ऑटो मुकेश की दुकान के पास खड़ा कर रहा था, तो दोनों के बीच फिर से बहस हो गई। इस दौरान मुकेश ने दुकान में रखी कैंची से महेश चंद पर हमला कर दिया।
जांच में पता चला कि मुकेश, निवासी संजय एंक्लेव, पुराने झगड़े की वजह से चाचा से रंजिश रखता था। 28 अगस्त को ऑटो खड़ा करने से रोड पर जाम लगने पर विवाद बढ़ा और हमला हो गया।
पुलिस ने आरोपी मुकेश (23) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

