March 7, 2026

लापरवाही : 11 करोड़ की आइटीआइ में सात – सात फुट ऊंची झाड़ियां

Faridabad/Alive News: जिले के सबसे बड़े तिगांव गांव में सात एकड़ जमीन पर 11 करोड़ की लागात से आइटीआइ तो बन गई है लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से यहां आना खतरे से खाली नहीं है। पूरे परिसर में करीब सात फुट ऊंची झाड़ियां ऊग आई हैं। ऐसा लगता है जैसे घना जंगल हो । पास में रटवाहा है और दूसरी ओर खेत । ऐसे में कोई जहरीला जीव भी इसमें शरण ले सकता है। इससे यहां पढ़ने वाले छात्रों की जान को खतरा बना हुआ है। आइटीआइ प्रबंधन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

शानिवार को तिगांव के काफी ग्रामीणों ने इस मामले के लेकर नाराजगी जाहिर की और मौके से ही फोन द्वारा आइटीआइ प्रभारी से बात भी की। उन्होंने कर्मचारियों की संख्या कम होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। ज्ञात रहे प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश नागर का पैतृक तिगांव गांव है। उनकी सिफारिश पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां आइटीआइ स्वीकृत की थी। अब आइटीआइ की इमारत तो बन गई है लेकिन रखरखाव न होने के कारण इसकी हालत खराब होने के कारण इसकी हालत खराब होने लगी है। आइटीआइ की इमारत का निमार्ण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया है। ग्रामीण सतबीर, हरीचंद नागर, एडवोकेट विनोद नागर, सतीश बल्ला, प्रवीन, दयाराम, वीरेंद्र नागर, वेद ने बताया कि आइटीआइ प्रबंधन को ही झाड़ियं समय – समय पर कटवानी चाहिए। यदि विभाग के भरोसे बैठे रहेंगे तो बुरा हाल हो जाएगा। इस बारे में ग्रामीम राज्य मंत्री राजेश नागर से शिकायत करेंगे। उधर आइटीआइ के प्रभारी जयकिशन दीक्षित ने बताया कि उनके पास केवल एक ही सेवादार है। उनकी दिन- रात ड्यूटी यहीं रहती है। लोक निमार्ण विभाग से कहकर झाड़ियां कटवाई जाएंगी।