Faridabad/Alive News: बीके अस्पताल अब शायद इलाज की बजाय नशेड़ियों का गढ़ बनता जा रहा है। एक व्यक्ति शराब पीकर दिनदहाड़े बीके अस्पताल के परिसर में बने फुटपाथ पर बिना खौफ के ओंदें मुंह के बल लेटा हुआ देखा गया। यह दृश्य न केवल अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
कल शुक्रवार को दोपहर के समय बीके अस्पताल के परिसर में हाल के दिनों में बने फुटपाथ पर एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर मुंह के बल लेटा हुआ देखा गया। इस फुटपाथ पर वह व्यक्ति बिना किसी खौफ के आराम से लेता हुआ था। इस दौरान बीके अस्पताल के परिसर में न तो किसी सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी दिखाई दी और न ही किसी कर्मचारी ने उसे अस्पताल परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की।
अस्पताल प्रशासन की यह लापरवाही आगे चलकर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों खासकर महिलाओं के लिए खतरे का कारण बन सकती है।

