March 7, 2026

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत होगी आयोजित

Faridabad/Alive News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा 14 मार्च 2026 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-12 में किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के चेयरमैन संदीप गर्ग के मार्गदर्शन तथा सीजेएम व सचिव डीएलएसए रितु यादव के नेतृत्व में आयोजित होगी।

सीजेएम रितु यादव ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटारे योग्य मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे लंबित मामलों के त्वरित, सरल व किफायती समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं। लोक अदालत में दिया गया फैसला अंतिम व बाध्यकारी होगा, जिसके खिलाफ अपील नहीं की जा सकेगी।