April 25, 2024

जीत के बाद नेशनल हीरो नीरज चोपड़ा की सोशल मीडिया पर धूम, हर घंटे बढ़ रहे है फॉलोअर्स

Chandigarh/Alive News: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा के चाहने वाले हर घंटे एक लाख की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई है। सबसे ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर बढ़े हैं। इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को सेलिब्रिटी का स्टेटस मिल गया है। शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने के महज पांच घंटे बाद ही इंस्टाग्राम पर नीरज चोपड़ा के चाहने वाले 13 लाख से ज्यादा हो गए। जबकि इससे पहले इस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महज 1.73 लाख ही फॉलोअर्स थे।

रविवार की शाम छह बजे तक इंस्टाग्राम पर नीरज को फॉलो करने वाले 25.27 लाख हो गए। इससे लोकप्रियता का अंदाजा लगाना साफ है, क्योंकि इस वक्त किशोर से लेकर युवा तक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ही है। फेसबुक पर नीरज को फॉलो करने वालों की संख्या 2.86 लाख हो गई और ट्विटर पर वे ट्रेंड कर रहे हैं।एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इस्तेमाल किया हैशटैग नीरज एक दिन में 20 लाख से ज्यादा लोगों ने नीरज चोपड़ा हैशटेग किया है।

फेसबुक पर 5 लाख से ज्यादा लोग नीरज चोपड़ा के नाम से हैशटैग का इस्तेमाल कर चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले तक नीरज चोपड़ा के नाम का 20 से 30 हजार लोगों ने हैैशटैग के तौर पर इस्तेमाल किया था। अब इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक पर हेैशटैग नीरज चोपड़ा लिखते ही तीन से चार लाख पोस्ट में नीरज का नाम आ जाता है। नीरज चोपड़ा पिछले डेढ़ सालों से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं दिखे हैं। पिछले एक साल से उनकी पोस्ट मैनेजर ही कर रहा है। उनकी आखिरी पोस्ट टोक्यो जाने के बाद की गई थी, जिसमें उन्होंने छोटे बाल करा लिए थे।