Faridabad/Alive News: इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) फरीदाबाद लोकल सेंटर और जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित 40वा राष्ट्रीय अधिवेशन (एनसीईटी-2025) तथा “आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड सिस्टम” पर राष्ट्रीय सम्मेलन 4 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, रक्षा वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सम्मेलन में विशेषज्ञ व्याख्यान, शोध पत्र प्रस्तुतियां, तकनीकी सत्र और छात्र नवाचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. शमीम अहमद सहित अन्य गणमान्यों ने अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने में संस्थान और विश्वविद्यालय की साझेदारी की सराहना की।
छात्र प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में टीम ‘डार्क’ ने प्रथम, ‘ऑफलोड’ ने द्वितीय, ‘सार्स’ ने तृतीय और ‘आरोग्य कैटालिस्ट’ ने सांत्वना पुरस्कार जीता। आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियरिंग शिक्षा और नवाचार को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

