March 7, 2026

शहरी निकायों की भूमिका पर मानेसर में हुआ राष्ट्रीय सम्मेलन, दो दिनों तक चलेगी चर्चा

हरियाणा में जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर गर्व -हरविन्द्र कल्याण

Chandigarh/Alive News: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कुरुक्षेत्र की धरती, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया, वहां देशभर के शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन होना हरियाणा के लिए गर्व की बात है। यह सम्मेलन अलग-अलग राज्यों में अपनाई गई अच्छी विकास प्रक्रियाओं को साझा करने का एक बड़ा मंच है।

वे मानेसर स्थित आईकैट-2 परिसर में आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन शहरी निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, महिलाओं और युवाओं को समर्पित है। यहां हुई चर्चाओं और नवाचारों को जनप्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों में अपनाएंगे और इससे पूरे देश को लाभ होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए संसद, विधानसभाओं, शहरी निकायों और पंचायतों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां हुए विचार-विमर्श से लोकतांत्रिक संस्थाएं और अधिक सक्रिय और जनहितकारी बनेंगी।

इस अवसर पर उन्होंने और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका स्वागत किया।

शहरी निकाय जनता से सीधे जुड़े होते हैं: विपुल गोयलहरियाणा के शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहरी निकाय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील इकाई हैं, क्योंकि उनका सीधा संपर्क आम जनता से होता है। उन्होंने सम्मेलन में शामिल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और देशभर से आए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

सम्मेलन में शहरी विकास से जुड़ी अच्छी नीतियों को साझा कर उन्हें पूरे देश में लागू करने पर विचार किया जाएगा।