June 7, 2026

एक युद्ध नशे के विरुद्ध: दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से छोड़ें नशा – डॉ. अशोक वर्मा

Faridabad NDPS ACT News Desk | Alive News | Published: June 7, 2026, 04:22 PM IST

​Faridabad : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रदेश भर में नशामुक्त अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। ​ब्यूरो न केवल नशा तस्करों और अपराधियों को पकड़ने का कार्य कर रहा है, बल्कि नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान को बल प्रदान करने के साथ-साथ नशे की दलदल में फंसे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी प्रयासरत है।

​फरीदाबाद नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण
​उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा इस अभियान को धरातल पर सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में वे आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपचाराधीन लोगों से मुलाकात की।

​निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने केंद्र में उपचाराधीन सभी युवाओं से व्यक्तिगत रूप से बात की, उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें काउंसिलिंग दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ​नशा छोड़ने के लिए केवल दवाइयों पर निर्भर न रहें। ​अपनी आत्मशक्ति (Will Power) को बढ़ाएं। ​दृढ़ निश्चय और संकल्प से ही इस सामाजिक बुराई पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

NDPS एक्ट में है सहयोग का प्रावधान
​डॉ. वर्मा ने कानून का हवाला देते हुए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) में यह स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से नशा छोड़ना चाहता है और मुख्यधारा में लौटना चाहता है, तो पुलिस और प्रशासन उसका पूरा सहयोग करेंगे। ब्यूरो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सजा देना नहीं, बल्कि उनका पुनर्वास कर उन्हें एक बेहतर भविष्य देना है।

क्या कहा पुनर्वास प्रभारी ने
​”नशा एक राक्षस की तरह है और हमें इसके खिलाफ एक युद्ध छेड़ना होगा। अपने भीतर के इस राक्षस को नष्ट करने के लिए केवल एक ही जिद काफी है कि—मैं अब कभी नशा नहीं करूंगा। “
— डॉ. अशोक कुमार वर्मा, पुनर्वास प्रभारी।