May 17, 2024

फरीदाबाद आगमन पर कुश्ती चैंपियन का नंदराम पाहिल ने किया जोरदार स्वागत

Faridabad/Alive News : बहरीन में आयोजित एशियाई अंडर 15 कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के पहलवान विवेक सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हरियाणा फरीदाबाद के रहने वाले विवेक सिंह ने फाइनल मुकाबले में ईरान के पहलवान को हराकर देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला है।

इस अवसर पर पहलवान विवेक सिंह के फरीदाबाद पहुंचने पर जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष एवं वार्ड 6 के भावी पार्षद उम्मीदवार नंदराम पाहिल विवेक सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के लिए यह बड़ा ही गौरव का विषय है और देश के बच्चों को विवेक से प्रेरणा लेकर इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहना चाहिए।