Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के एनआईटी स्थित नेहरू ग्राउंड में नगर निगम ने वीरवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। मुनादी के बाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ता ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नेहरू ग्राउंड पहुंचकर शुरू की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले 20-25 वर्षों से यहां रह रहे हैं और पहले कभी प्रशासन ने उन्हें नहीं हटाया। कुछ व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा बिना पूर्व जानकारी के उनका सामान उठाकर ले जाया गया और सामान का कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया गया। इस से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
कुछ लोगों ने अचानक की गई कार्रवाई पर नाराज़गी जताई और कहा कि उन्हें सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। नगर निगम ने मशीन द्वारा अवैध ढांचे गिराया है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर भर में कार्रवाई की जा रही है इसी अभियान के तहत नेहरू ग्राउंड में आज वीरवार के दिन अवैध निर्माण के साथ साथ सरकारी ज़मीन के पार्क पर कब्जे को हटाने के लिए चेतावनी दी है। लोहा दुकानदारों द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान को जप्त किया है और झुग्गी झोपड़ी डालकर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर कार्रवाई की है।
निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मुनादी की जा रही थी, जिसमें लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। मौके पर भी लाउडस्पीकर से घोषणा की गई थी।

