March 7, 2026

रूफटॉप पर अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाने में नगर निगम की सख्ती, 25 से अधिक बोर्ड हटाए

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने शहर की इमारतों और मकानों की छतों पर लगाए गए अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को नगर निगम ने 25 से अधिक दुकानों और मकानों से विज्ञापन बोर्ड हटाए है।

एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि हरियाणा सरकार के विज्ञापन बायलॉज 2022 के अनुसार छतों पर विज्ञापन बोर्ड लगाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कई भवन मालिकों और दुकानदारों ने नियम तोड़े। पहले इन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बोर्ड न हटाने पर कार्रवाई करनी पड़ी।

निगम का कहना है कि आगे भी ऐसे बोर्ड हटाए जाएंगे और खर्चा भवन मालिक से वसूला जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी।

नियमों के अनुसार, दुकान या प्रतिष्ठान पर बिना अनुमति केवल फ्रंट का 2% हिस्सा ही बोर्ड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बड़े बोर्ड के लिए नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी है।

यह अभियान कार्यकारी अभियंता और जेई के नेतृत्व में जारी है। निगम का लक्ष्य शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है।