April 25, 2024

नगर निगम ने बकायेदारों की 9 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद नगर निगम की संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसने की मुहिम पिछले कई दिनों से तेजी से चलाई जा रही है। निगमायुक्त ने बताया कि सीलिंग प्रक्रिया के बाद अधिकतम इकाईयों से सम्पत्ति कर प्राप्त हो रहा है।

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसुली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 9 इकाईयों को सील किया गया। बल्लभगढ जोन-1 ने 5 चल रही इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 08 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। एनआईटी जोन- 2 ने 4 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 06.63 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कर वसूली में लापरवाही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी प्रकार बकायेदारों के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही लगातार चलाई जाएगी। निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।