March 12, 2026

नगर निगम ने एनआईटी में 9 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : नगर निगम ने बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेज कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को 9 इकाईयों को सील किया गया। एनआईटी जोन-2 में आज 5 इकाईयों को सील किया गया। जिन पर करीब 6.29 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, एन0आई0टी0 जोन- 3 ने 4 इकाईयों को सील किया, जिल पर करीब 7.71 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

जिन इकाईयो को सील किया जा चुका है और बकाया सम्पति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, उनके बारे सम्बंधित अधिकारियों को उन इकाईयों की निलामी की कार्यवाही अमल में लाने के आदेश दिये। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें।