April 25, 2024

नगर निगम ने 20 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : वीरवार को नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर को लेकर 20 इकाईयों को सील किया है। जिन पर करीब 30.47 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। निगम ने एनआईटी जोन-3 में 4 इकाईयों को सील किया है। जिन पर करीब 6.16 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन- 2 में 3 इकाईयों को सील किया है। जिन पर करीब 3.12 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसी प्रकार बल्लभगढ जोन- 1 में 13 इकाईयों को सील किया है। जिन पर करीब 21.19 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया सम्पत्ति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से जल्दी वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।