March 13, 2026

नगर निगम ने 13 इकाईयों को किया सील

Faridabad/Alive News : नगर निगम कर्मचारियों ने रिकवरी मुहिम के तहत शुक्रवार को 13 इकाईयों को सील कर दिया। इन 13 इकाईयों पर लगभग 1912554 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। जबकि निगम कर्मचारियों ने एनआईटी -5 की मित्तल मार्किट में 3 इकाईयों को सील किया। जिन पर 783135 लाख रूपये प्रापर्टी टैक्स बकाया है। इसी तरह एनआईटी जोन-2 के कर्मचारियों ने चार्मवुड प्लाजा की 5 दुकानों को सील किया। जिस पर प्रॉपर्टी टैक्स के 5,53503 लाख रूपये प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया था।

इसी के साथ जोन-द्वितीय के कर्मचारियों ने एसजीएम नगर की 5 इकाईयोें को सील किया जिन पर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स का 575916 लाख रूपये बकाया था। इस पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन सील की गई इकाईयों की बकाया सम्पति कर की राशि प्राप्त नही हुई है, जल्दी ही निगम द्वारा उनकी नीलामी करने की कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी।

आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिए सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देष दिए कि सभी सम्पति कर बकायादारों के विरूद्व कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।