August 27, 2026

नगर निगम घोटाला : ऑडिट शाखा के 12 कर्मचारी और अधिकारी निलंबित

Faridabad/Alive News : नगर निगम 200 करोड़ घोटाला मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम ऑडिट शाखा के करीब 10 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि अन्य दो पर बृहस्पतिवार को कार्यवाही की गयी।


मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई में तीन अधिकारियों में से एक आडिट विभाग के संयुक्त निदेशक हैं। फिलहाल नौ लोकल आडिटर के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इनमें से आठ नगर निगम में आडिटर थे और एक रेजिडेंट सीनियर आडिटर के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। वहीं इस मामले में मुख्य अभियंता डीआर भास्कर, रमन शर्मा और जेई दीपक को भी पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

बता दें, कि 16 अगस्त 2020 को नगर निगम के जिला मुख्यालय में स्थित लेखा शाखा विभाग में अचानक आग लग गई थी। इस शाखा में नगर निगम के विकास कार्यों से संबंधित रिकार्ड रखा था। जो आग लगने के कारण जलकर राख हो गए थे। निगम के लेखा जोखा विभाग में आग कैसे लगी आज तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।