May 6, 2024

सेक्टर-85 में नगर निगम ने सड़क से अवैध कब्जों को हटाया

Faridabad/Alive News: बुधवार को नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते ने भारी सुरक्षा के बीच ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 85 के अर्बन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक डी में घरों के आगे अवैध रूप से बढ़ाकर बनाए रैम्प को तोड़ा। इस दौरान नगर निगम तोडफोड़ दस्ते ने दर्जन भर से भी अधिक अवैध कब्जे पर कार्यवाही की।

शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। इस बारे में नगर निगम अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। वही ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुशील ठाकरान के अनुसार यहां 11 फुट चौड़ी सड़क बननी है। लेकिन लोगों ने सड़क तक घरों के रैंप बढ़ाकर बना लिए हैं। जिसे बुधवार को नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने हटाया गया है।