March 8, 2026

नगर निगम प्रशासन ने अवैध मीट की दुकानों को किया सील

Faridabad/Alive News: नगर निगम प्रशासन ने आज गुरुवार को 3 नंबर मस्जिद और 4,5 चौक के पास बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों पर कार्यवाही कर सील किया। यह कार्यवाही पुरे शहर में लगातार जारी है। यह कार्यवाही पुलिस प्रशासन की देखरेख में की गई।

नगर निगम अधिकारियों द्वारा की जा रही सीलिंग कार्यवाही के तहत 3 नंबर मस्जिद के पास मौजूद सलमान की लजीज बिरयानी और अशफाक की लजीज बिरयानी और अन्य मीट की दुकानों का शटर गिरा कर ताला मारा गया। इस दौरान दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करने लगे जिसके प्रति पुलिस बल बुलाए गए।

अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए बताया कि उन्होने लगभग 1 दर्जन दुकानों को सील किया और 3 नंबर मस्जिद से पहले 4 ,5 चोक पर भी कार्यवाही कर दुकानों को सील किया जा चुकी हैं।