March 29, 2024

निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम बल्लभगढ़ का किया निरीक्षण

Faridabad/Alive News: निगमायुक्त यशपाल यादव ने नगर निगम के विभिन्न जोनों के निरीक्षण की कड़ी में आज बल्लबगढ नगर निगम की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रतिदिन किए जाने वाले कार्य के बारे पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि अपने काम समय पर पूरा करें। कोविड-19 और आमिक्रोन के प्रकोप को देखते हुए निगमायुक्त ने निगम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को 2 गज की दूरी का पालन करेंने और माॅस्क लगाने के लिए भी कहा और जिन अधिकारियों वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाई है।

निगमायुक्त ने बताया कि निगम के लगभग सभी सेवाऐं ऑनलाईन कर दी गयी हैं, लोगों को किसी भी कार्य के लिये आॉफिस आने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने भुगतान व शिकायत घर से ही ऑनलाईन कर सकते हैं।
इस मौके पर निगमायुक्त ने निगम के दिन प्रतिदिन के कार्य को प्रभावी एवं कुशल बनाने के लिये सभी ब्रांचों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे आने के लिये निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि आपके कार्यालय में जितने भी लम्बित काम पड़े हुए है।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को अपने अधीनिस्थ कर्मचारियों से सहानूभूति व्यवहार करने तथा ईमानदारी, कुशलता, एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों ने निगमायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया इस पर आयुक्त महोदय ने जल्द ही उनका निवारण करने का आश्वासन दिया। निगमायुक्त ने निगम में आने वाले लोगों से भी आह्रवान किया कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए फेस मास्क का प्रयोग करें और उचित दूरी बनाकर रखें तथा समय-समय पर अपने हाथों को सैनेटाइज करें।