April 28, 2024

फेड़रेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल एसो. के विमल कुमार पाल प्रधान नियुक्त

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के एक होटल में फेड़रेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में फेड़रेशन की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें कई स्कूल संचालक को पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

बैठक में सभी स्कूल संचालकों की सर्वसहमति से विमल कुमार पाल को फेड़रेशन का फरीदाबाद अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रदीप गुप्ता, पुरुषोत्तम और डॉ. सुनील, विद्यासागर को फेड़रेशन का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। वहीं तेजेंदर सिंह को उपाध्यक्ष और मानव शर्मा को फेड़रेशन का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

हालांकि, फेड़रेशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से फेड़रेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल ऐसोसिएशन के सभी दायित्वों के निर्वहन करने की शपथ ली। इस मौके पर देवेंद्र ऋषि, महेंद्र चौहान, स्वराज सिंह, मनोज, राजीव बत्तरा, रामवीर भड़ाना, कन्हैया प्रसाद, ओमप्रकाश चौहान, नरेंद्र चौहान, पी.के जैन, अमित जैन आदि गणमान्य स्कूल संचालक मौजूद रहें।