May 7, 2024

संगीत सेरेमनी में मौनी रॉय ने जमकर लगाए ठुमके, डांस से लूटी महफिल

New Delhi/Alive News: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांब‍ियार संग मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे ले लिए हैं। उनके लैव‍िश वेड‍िंग ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी थी। अब उनके संगीत सेरेमनी के कई वीड‍ियोज भी सामने आए हैं। जिसमें वह अपने फ्रेंड्ज के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। खूबसूरत मौनी की ग्रेसफुल परफॉर्मेंस उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। ये सभी वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वीड‍ियोज में मौनी अपने दोस्त राहुल और पति सूरज के साथ बॉलीवुड के टॉप गानों पर एंजॉय करती दिखाई दी। इसके साथ ही उन्होंने ‘घर मोरे परदेस‍िया’ पर सोलो परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीता। सेरेमनी के डांस की वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। संगीत सेरेमनी में मौनी ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बीनेशन का हेवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहने हुए नजर आईं। उन्होंने घुंघराले खुले बालों के साथ लाइट मेकअप कर रखा था।

कुंदन की जूलरी, हाथों में मेहंदी और शांखा-पोला पहने मौनी कहर ढा रही थीं। वहीं दूल्हे राजा सूरज नांब‍ियार भी ब्लैक आउटफ‍िट में अपनी नई नवेली स्टाइलिश दुल्हनिया को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थें। मौनी ने अपने संगीत सेरेमनी पर एक से बड़ कर एक पावर पैक डांस परफॉर्मेंस दिए। उन्होंने एक्टर र्जुन बिजलानी के साथ देसी गर्ल गाने पर भी डांस किया। मौनी और अर्जुन के डांस पर खूब सीटी बजी। मौनी और अर्जुन के डांस का वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है।