March 8, 2026

छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रहे मां – बेटे को ट्रैवलर ने कुचला, बच्चे की मौत

Faridabad/Alive News: ग्रीष्मकालीन के बाद उत्साह के साथ स्कूल गए बच्चे का पहला दिन ही जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ। सेक्टर – तीन में स्कूल की छुट्टी के बाद जब मां – बेटा घर लौट रहे थे तो उन्हे एक ट्रेक्टर ने कुचल दिया। इसमें चार वर्ष के बच्चे की भी मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को सेक्टर आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा अपने माता – पिता की इकलौती संतान था।

राजा नाहर सिंह गली कालोनी की गली नंबर – दो में राजेश की पत्नी तानिया चार वर्ष के बच्चे के साथ अकेले रहती हैं। तानिया और उसके पति के बीच तलाक का मामला  कोर्ट में विचारधीन है। उनका बेटा मरीन निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार को गर्मियों की छुट्टी समाप्त होने के बाद पहले दिन स्कूल गया था। दोपहर को तानिया बेटे मरीन को घर लेकर जा रही थी। सड़क पार करते समय ट्रैवलर ने मां – बेटे को कुचल दिया। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें आस – पास के अस्पताल लेकर जाया गया। लोगों की भीड़ एकत्रित होता देख चालक ट्रैवलर मौके पर छोड़कर भाग गया। अस्पताल में डाक्टर ने बच्चे मरीन को मृत घोषित कर दिया। तानिया का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेक्टर – तीन पूलिस चौकी के इंचार्ज सतीश कुमार का कहना कि माता – पिता के बीच तलाक का मामला विचारधीन होने के कारण बच्चे के पिता राजेश से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।