August 14, 2026

बालवाटिका-3 से चौथी तक 25 हजार से अधिक स्टूडेंट देंगे परीक्षा

Faridabad/Alive News: जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाटिका -3 से क्लास चौथी के स्टूडेंट के लिए 18 से 21 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 25 हजार से अधिक स्टूडेंट भाग लेंगे। सेशन 2026 से 27 के लिए होने वाली इस परीक्षा में स्टूडेंट की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुनने, बोलने और पढ़ने की क्षमता भी परखी जाएगी। परीक्षा निपुण हरियाणा मिशन और सीआरपी की क्षमता के आधार पर होगी।
विभाग की ओर से होने वाली इस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिस पेपर निपुण हरियाणा टीचर ऐप के कंटेंट रिपॉजिटरी पर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही टीचर्स को मैथ पढ़ाने के निर्देश दिए गए है। बालवाटिका -3 के लिए केवल एक संयुक्त परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो दो दिन तक कराई जाएगी। इन परीक्षा का पैटर्न रिविजन प्रश्न पत्र के अनुसार ही तैयार किया जाएगा।