October 28, 2026

मूलचंद शर्मा कल करेंगे गोल्ड और सिल्वर विजेताओं का सम्मान और सत्कार

Faridabad/Alive News : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंo मूलचन्द शर्मा पैरा ओल्पिक गोल्ड मैडल और सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों का बल्लभगढ़ पंहुचने पर आदर सत्कार करेंगे।

कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा कल शुक्रवार 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे सिविल रेस्ट हाउस बल्लबगढ पर पैरा ओलंपिक खेलों में शूटिंग में गोल्ड विजेता शूटर मनीष नरवाल और शूटिंग में सिल्वर मेडल विजेता शूटर सिंघराज अधाना का बल्लबगढ पहुँचने पर स्वागत और सम्मान करेंगे।