March 29, 2024

प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Chandigarh/Alive News: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश होगी लेकिन सोमवार से मानसून की सक्रियता बढ़ जाएगी और बुधवार तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बनने वाले एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण 25 जुलाई की रात से फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होगा। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा लेकिन उमस के कारण लोग दिनभर पसीना-पसीना रहे।

जानकारी के मुताबिक 26-27 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत शामिल है। शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट। 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट 6 जिलों में (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) भारी बारिश के आसार है।

एक जून से 24 जुलाई तक हरियाणा में 202 एमएम औसत बारिश हो चुकी है, जो 20 फीसदी अधिक है। इस अवधि में प्रदेश में 168 एमएम औसत बारिश होती है। अब हरियाणा के पांच जिलों में ही कम बारिश है। शेष जिलों में अच्छी बारिश हो चुकी है।