May 7, 2024

देश में मोदी की लहर कोई समाप्त नही कर सकता : कविन्द्र चौधरी

Faridabad/Alive News : भाजना की कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभकर आने पर भाजपा नंगला मण्डल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी ने वार्ड न. 8 में क्षेत्रवासियों के साथ लड्डू वितरित कर यह परिणाम सच्चाई, ईमानदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर को कोई समाप्त नहीं कर सकता और हर राज्य को विजय प्राप्त करना भाजपा का हक बन गया है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो जीत हुई है उसका माननीय नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जाता है जिनके नेतृत्व मे ंदेश दिन दूनी रात चौगनी उन्नती कर रहा है।

कविन्द्र चौधरी ने कहा कि आज विपक्षियों को इस बात का पूरा विश्वास हो गया होगा कि अब उनका सत्ता में कोसो दूर तक नामोनिशान नहीं रहने वाला है और अब वह सब भी भाजपा में शामिल हो जाये तभी सत्ता सुख प्राप्त कर सकते है।

उन्होने कहाकि कांग्रेस यह दावा कर रही थी कि वह कर्नाटक में भाजपा को टक्कर देगी हम यह दावा करते है कि कांग्रेस क्या कोई भी राष्ट्रीय दल भाजपा को हराने की ताकत नहीं रखता है।

इस मौके पर भाजपा के सचिव भगवान सिंह, विनोद कुमार, सुशील चौधरी, सुनील चौेधरी, राजू सिंह, रमेश धीमान, आशीष, देवेन्द्र, पप्पू ठेकेदार सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।