May 4, 2024

कर्नाटक का चुनावी परिणाम मोदी व शाह का बेहतर नेतृत्व है: गुंसाई

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देव सिंह गुसाई के नेतृत्व में कनार्टक में भाजपा को सबसे बडी पार्टी बनाने पर एन.एच-2 स्थित कार्यालय पर लड़्डू वितरित कर ढोल बाजे बजाये गये।

इस मौके पर उपस्थितजनो को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष देव सिंह गुंसाई ने कहा कि कर्नाटक में आये चुनावी परिणाम इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता भाजपा के शासनकाल एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणाली में पूरी-पूरी आस्था रखती है और विश्वास जताती है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली यह कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि जंगल में एक ही शेर होता है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पार्टी का यह मुकाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेहतर नेतृत्व का ही परिणाम है।

गुंसाई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में आज देश दिन दूनी रात चोगनी उन्नती की ओर जा रहा है, और इसे जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा ही सर्वश्रेष्ठ पार्टी है और सदैव बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि अब विपक्ष के पास बोलने को कुछ नहीं है और वह अनगर्ल ब्यानबाजी कर सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे और इस परिणाम से वह बौखला गयें है परंतु अब कुछ नहीं होने वाला इस देश पर भाजपा सदैव राज करेगी और जनता केा सभी सुख सुविधाएं देगी इसका हमें पूर्ण विश्वास है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश बुढाकोटि, बढख़ल मण्डल महामंत्री ओमप्रकाश गौड, शशिकंात थपियाल, एम.एस.असवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र रावत, विनोद नोटियाल, महेन्द्र ङ्क्षसह बिष्ठ, योगेश बुढाकोटि, राजेन्द्र सिह रावत, प्रदीप नेगी, बलवंत सिंह नेगी, दिग्विजय सिंह रणावत,गजेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।