May 7, 2024

मोदी बोले, जीरो बजट के साथ फिट रखता है योगा

Chandigarh/Alive News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां कैपिटल कांपलेक्स में अायोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले वर्ष से योग दिवस पर दो पुरस्कार दिए जाने की घाेषणा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर योग के विकास व विस्तार के लिए एक-एक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग भारत की शान है। भारत सरकार योग के प्रसार-प्रचार के लिए जुटी है। योग काे देश और विश्वभर में योग को पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने अगले वर्ष से योग के विकास के लिए दो अवार्ड देने का किया एेलान
इससे पहले सुबह करीब 6.38 बजे प्रधानमंत्री योग कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी थे। प्रधानमंत्री ने पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को संबोधित किया और इसके बाद योग कार्यक्रम शुरू हुआ।

4

चंडीगढ़ में योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना
प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बाद योेग कर रहे लोगों के बीच गए और उनसे मिले। उन्होंने योग कर रहे लाेगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री करीब 8;12 बजे एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना हो गए। उनके चार्टड प्लेन ने सुबह करीब 8.22 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

पीएम मोदी के रवाना होते ही शुरू हुई बारिश
सबसे खास बात रही कि पूरे कार्यक्रम के दौरान बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवाना होते ही बारिश शुरू हो गई। प्रधानमंत्री 8.12 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुए ओर 8.17 बजे बारिश शुरू हो गई।

कहा, योग संपूर्ण समृद्धि देने वाला, सभी खुद को इससे जोड़ेें
उन्होंने कहा कि योग हमें अपने आप से जोड़ता है। योग हमें आर्थिक, धार्मिक व सामाजिक समृद्धि देता है। इसलिए सभी लोग अपने अाप को योग से जोड़ें। उन्होंने योग के विकास और विस्तार के लिए काम करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।

5

योग कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग को वैश्विक स्तर पर फैलाने की जरूरत है। इसके लिए भारत अच्छे योग शिक्षक उपलब्ध कराने को तैयार है। चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में हजारों योग साधकों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमारे जीवन में खास महत्व रखता है। बिना कोई इंतजार किए हमें योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीरो बजट के साथ योग एकमात्र ऐसा उपाय है, जो हमें स्वस्थ रख सकता है। योग गरीब और अमीर के बीच कोई अंतर पैदा नहीं करता। इसे अमीर भी उसी भाव से कर सकते हैं और गरीब भी। देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं बचा, जो योग से आपस में नहीं जुड़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि डायबिटीज देश की बड़ी समस्या है और योगा के जरिए इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योगा एकमात्र ऐसा उपाय है, जो आपको खुद से जोड़ता है, जब आप बहुत अधिक व्यस्त हैं और तनाव में हैं।

मोदी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक जन आंदोलन बन गया है, जैसा दुनिया में कोई और नहीं है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल 21 जून को अंतरराट्रीय योग दिवस घोषित किया था। योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं है। यह मन को काबू करता है और एक स्वस्थ शरीर को बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि योग ने लोगों की एक अनुशासित जिंदगी जीने में मदद की है।

कार्यक्रम में 30 हजार लोग मौजूद रहे। पूरा माहौल योगमय नजर आ रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां 6.38 बजे यहां पहुंचे। इस मौके पर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद योग कार्यक्रम श्ुारू हुआ। प्रधानमंत्री का संबोधन 7.14 बजे तक चला। इसके बाद याेग का कार्यक्रम शुरू हुआ।

योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लोगों के बीच पहुंचे और याेग कर रहे लोगों को प्रोत्साहित किया। वह दिव्यांगों, आम लोगों और बीएसएफ के जवानों से मिले। प्रधानमंत्री को अपने पास देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

इससे पहले सोमवार रात 9.50 बजे प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचे। पीएम का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी का राज्यपाल व यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भव्य स्वागत किया।

सोमवार को बारिश के कारण योग स्थल पर अधिकतर इलाके में वाटर प्रूफ पंडाल लगाए गए हैं। पूरे वीआइपी क्षेत्र काे वाटर प्रूफ पंडाल से ढका गया है। शिविर में भाग लेने के लिए लोग सुबह चार बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयाेजन स्थल के आसपास और शहर के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। अायोजन स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले रखा था।

अर्द्ध सैनिक बलों और चंडीगढ़ पुलिस ने संभाला सुरक्षा का मोर्चा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर अर्द्ध सैनिक बलों व चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार सुबह से ही आयोजन स्थल के साथ-साथ पूरे शहर हर में सुरक्षा बलों व पुलिस के जवान तैनात रहे। प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस मार्ग में चप्पे-चप्पे पर अर्द्ध सैनिक बल व पुलिस के जवान के संग एसपीजी के जवान तैनात रहे।