Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहली बार सरकार छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां करा रही है। इसे लेकर उन्होंने विभिन्न घाट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है, सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने जाने के लिए भी सुगम रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।
2027 तक होगी सीवर-पानी की समस्या खत्म
मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए 54 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकल चुके है। इन विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक बल्लभगढ़ को पूरी तरह से सड़क -सीवर और पानी निकासी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। बल्लभगढ़ से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस की तरफ जाने वाली रोड को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कुछ ही समय में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

