August 3, 2026

विधायक ने आरएमसी रोड बनाने के कार्य का किया शुभारंभ

Faridabad/AliveNews : बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने बुधवार को एसजीएम नगर स्थित कलगीधर और गुरुद्वारा रोड के निर्माण कार्य का उदघाटन स्थानीय निवासियों से करवाया। सीएम घोषणा 25284 के तहत कराए जा रहे इन निर्माण कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपए का व्यय आएगा तथा इनका निर्माण कार्य आगामी दो माह में पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने सीमा त्रिखा को गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि उक्त गलियों व सड़कों के पुननिर्माण की मांग काफी समय की जा रही थी, अब अगले दो माह में इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से यहां के निवासियों को काफी राहत मिलेगी तथा अन्य विकास कार्यों को इसी तरह शीघ्र-अतिशीघ्र पूरा करा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पूरे बडख़ल क्षेत्र का कोई भी कोना विकास कार्यों से अछूता नहीं है, चारों ओर कोई न कोई विकास कार्य कराया जा रहा है तथा जहां कहीं भी कोई थोड़ी-बहुत परेशानी है उसे भी दूर किया जा रहा है। इस अवसर पर सतेंदर पांडे, करमवीर बैंसला, कपिल शर्मा, सुमेर सिंह कटारिया, गंगा सहाय, सुभाष दलाल, मनजीत सिंह, लक्खा सिंह, समुंदर सिंघड़ा, रघुवीर सिंह, सतनाम सिंह, बागड़ी जी, जरनैल सिंह, रामकरण भारद्वाज, अनु सतीजा, सुशील सेतिया, केसर सिंह, जसबीर सिंह व सन्नी सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।