March 8, 2026

लापता युवक का शव मिला हत्यारे के घर, क्षेत्र में सनसनी

Faridabad/ Alive News: फरीदाबाद के सराय ख्वाजा इलाके में एक 36 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान नवल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक कल दोपहर से लापता था और तमाम परिजन उसे ढूंढते रहे। 

सोमवार सुबह उसे मृत अवस्था में उसी व्यक्ति के घर में पाया गया, जिसे हत्या का आरोपी माना जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी योगेंद्र यादव के साथ युवक घर गया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने युवक की हत्या करने के बाद लाश अपने घर में ही छुपा दी। मृतक के मोबाइल फोन को भी कमरे में ही तोड़कर रखा गया था। परिवार का कहना है कि मृतक के चार छोटे बच्चे हैं और घर में कोई अन्य कमाने वाला सदस्य नहीं है।