Faridabad/Alive News : थाना सुरजकुण्ड पुलिस ने लापता महिला को कानपुर से बरामद कर उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 6 जून को महिला के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके चलते वह दोनो बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को कई जगह तलाशने की कोशिश की। परन्तु कहीं कुछ पता नहीं चला।
महिला के पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तुरंत पुलिस टीम के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर महिला की तलाश शुरु कर दी गई। पुलिस ने कंट्रोल रुम से सभी थाना चौकियों में सूचना भेजी और लापता महिला की फोटो पुलिस व्हाट्सएप ग्रपों में डालकर महिला के बारे में पता किया। कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सहायता से महिला को उत्तर प्रदेश के कानपुर से बरामद कर और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है।

