October 17, 2026

डबुआ कॉलोनी से गायब हुई नाबालिग लड़की बरामद

Faridabad/Alive News: डबुआ कॉलोनी से 30 नवंबर को एक नाबालिग लड़की बिना बताए अपने घर से कहीं चली गई थी। लड़की की मां की शिकायत पर थाना डबुआ में एक नामजद लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए लड़की को बरामद करने के साथ नामजद लड़के को भी काबू कर लिया गया है। लड़की से पूछताछ में सामने आया कि लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है और घर से बिना बताए अपनी सहेली के घर चली गई थी। लड़की को बरामद कर लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।