September 16, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हुई बालिग लडक़ी

Palwal/Alive News: कैंप थाना क्षेत्र से 24 वर्षीय लडक़ी रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने लडक़ी के पीडि़त पिता की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार एक पीडि़त व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि मेरी बेटी गत 3 मई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका आज तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।