June 26, 2026

आर्य युवा शिविर में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

Noida/Alive News: केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित आर्य युवा चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन गुरुवार को युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं को समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता वैदिक प्रवक्ता विमलेश बंसल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और उसकी मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने युवाओं से चरित्रवान, अनुशासित और संस्कारवान बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायिका पिंकी आर्य ने अपने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिव कुमार ग्रोवर, अशोक त्यागी और रमेश पवाह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य तथा डॉ. डी. के. गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।