March 8, 2026

ऑनलाइन ट्रान्सफर पॉलिसी के विरोध में अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन

Faridabad/Alive News: सेक्टर 23  स्थित हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय पर जाकर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने  अधीक्षण अभियन्ता जितेन्द्र सिंह ढुल को ज्ञापन सौपा।

अमित शर्मा ने एचएसईबी वर्कर यूनियन नेताओं से विरोध ज्ञापन की प्रतिलिपि को लिया और कहा कि यूनियन ने सौंपे गए इस विरोध पत्र को एमडी कार्यालय निगम मैनेजमेंट को भेजकर आपकी इस जायज मांग को उनके समक्ष रखा जाएगा । एचएसईबी वर्कर यूनियन की ओर से सौंपे गए विरोध पत्र में सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के हितों के खिलाफ जबरन लागू की जा रही इस ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ यूनियन अपना विरोध प्रकट करती है । जबकि यूनियन ने अपनी इसके प्रारूप के दौरान मांग रखी थी कि बिजली महकमा जोखिमों से भरा हुआ  है इसमें अन्य महकमों के मुकाबले सबसे ज्यादा खतरा रहता है और जोखिम का काम करने वाले हमारे सभी टेक्निकल कर्मचारियों को इस ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में ना लिया जाए । फील्ड में काम करने वाले टेक्निकल कर्मचारियों को इसमें लाना भविष्य में होने वाले जान हानि के नुकसान को ज्यादा बढ़ावा देगा क्योंकि बिजली की लाइनों को सुचारू रूप से चलाने का काम बहुत जोखिम भरा रहता है ।

जब टेक्निकल कर्मचारी एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाएगा तो उसे उस नए स्थान का ज्ञान ना होने पर बिजली संबंधी दुर्घटनाएं बढ़ने का पैरा ग्राफ बढ़ेगा। इस मौके पर प्रधान लेखराज चौधरी, राजेश शर्मा, मामचन्द, मुकेश धतीर, दीपक, योगेश मिश्रा, सोनू गोला, अमरचन्द, राजेश कुमार, हेमन्त व अन्य  कर्मचारी नेता मौजूद रहे ।