Faridabad/Alive News: 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प मेले–2026 में पार्टनर स्टेट मेघालय के पवेलियन में बांस की कला का अनूठा प्रदर्शन पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। स्टॉल नंबर 140 पर शिल्पकार विथोन द्वारा तैयार बांस से बना ट्री-हाउस और पारंपरिक वाद्ययंत्र मेले के प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
मेघालय की पारंपरिक वास्तुकला पर आधारित ट्री-हाउस और लोक नृत्य–गीतों में प्रयुक्त वाद्ययंत्रों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिल्पकार ने बताया कि बांस से बने सजावटी व दैनिक उपयोग के इको-फ्रेंडली उत्पादों की अच्छी मांग है। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।

