March 12, 2026

महामारी में मीडिया द्वारा सूचना अधिभार से आमजन असमंजस की स्थिति में :डॉ सच्चिदानंद जोशी

Faridabad/Alive News: वर्तमान समय में सूचना के अनेक स्रोतों से प्राप्त सूचना अधिभार से आमजन ग्रस्त है। जिस कारण सूचना प्राप्त करता पशोपेश में है कि वह किस विषय पर प्राप्त ‘किस मीडिया चैनल की-किस सूचना पर’ विश्वास करे। उक्त विचार शिक्षाविद एवं विचारक माननीय डॉ सच्चिदानंद जोशी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, दिल्ली ने मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए जोकि जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित ‘’मीडिया की बात आपके साथ’ नामक साप्ताहिक वेबिनार श्रृंखला के शुभारम्भ में मुख्य वक्ता पधारे थे जिसका विषय ‘मीडिया एवं कोविड-19’ था।

मुख्य वक्ता ने फेसबुक ट्विटर और यूट्यूब जैसे नए ऑनलाइन मीडिया प्लाट्फ़ोर्म का ज़िक्र करते हुए कहा कि इन प्लेटफार्म की पहुंच आज लगभग भारत में 80 करोड़ लोगों तक है फलस्वरूप इनसे उपभोक्ता खबर प्राप्त करते और साझा करते भी है किंतु इन माध्यम से सांझा खबरों की प्रमाणिकता हमेशा संदेह के घेरे में रही है। डॉ सच्चिदानंद जोशी ने प्रसिद्ध सामाजिक वैज्ञानिक हरर्री, चौपसी एवं एल्विन का उदाहरण देते हुआ कहा कि उद्धृत पब्लिक मीडिया माध्यमों ने लोगों में कोरोनाकाल में भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर झूठ जोरशोर से फहलाया है।

परिणामस्वरूप आज लोगों में कोविड से हो रहे नुक़सान के गलत आंकड़े डर का महोल पेदा कर रहे है। उन्होंने आगे कहा की इस महामारी में मीडिया को एक ज़िम्मेदार भूमिका निभाने की ज़रूरत है। जिससे लोगों में सकारात्मकता का भाव अयेगा और देश कोविड की लड़ाई को जनता की सहिता से जल्द जीत लेगा। डॉ सच्चिदानंद जोशी ने प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। वेबिनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने की।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मीडिया विभाग को वेबिनार के लिए बधाई देते हुए कहा कि मीडिया की भूमिका हमेशा ही महत्वपूर्ण रही है क्योंकि मीडिया हमेशा आमजन के लिए पथ पर्दशक रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महामारी काल में मीडिया की भूमिका और भी जिम्मेदारी वाली हो जाती है। इसमें कोई शक नहीं कि मीडिया ने कोविड में लोगों को जागरूक करने का काम किया। वेबिनार का आयोजन फैकल्टी ऑफ लिबरल आर्ट एंड मीडिया स्टडीज के डीन एवं अध्यक्ष प्रोफेसर अतुल मिश्रा की देखरेख में किया गया।