Faridabad/Alive News: मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद ने 15 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे से सांय 3 बजे तक उपमंडल रोजगर कार्यालय, जे-पार्क, नजदीक जनता बैंड, एन.आई.टी-5 बड़खल के प्रांगण में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में 5 से 7 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में कुशल युवाओं की तलाश में हैं। इस रोजगार मेले के माध्यम से 10वी व 12वी के बेरोजगार प्रार्थियों को जो रोजगार की तलाश में हैं, को निजी संस्थानों में समायोजन हेतू अवसर उपलब्ध करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

